National

दुनिया के सबसे नाटे शख्स का निधन, जब हुए थे पैदा हथेली में हो जाते थे फिट

Breaking uttarakhand newsगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सत्यापित दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति खगेंद्र थापा का नेपाल के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि खगेंद्र थापा का शुक्रवार को निमोनिया के चलते निधन हो गया। उनकी लंबाई 67.08 सेंटीमीटर (2 फीट 2.41 इंच) थी।

खगेंद्र थापा को पहली बार साल 2010 में उनके 18 वें जन्मदिन के बाद दुनिया का सबसे छोटा आदमी घोषित किया गया था। हालांकि, इसके बाद नेपाल के चंद्र बहादुर डांगी ने यह खिताब अपने नाम कर लिया था, जिनकी लंबाई 54.6 सेंटीमीटर थी। मगर, साल 2015 में चंद्र बहादुर की मौत के बाद खगेंद्र को दुनिया के सबसे छोटे आदमी का खिताब फिर से मिल गया था।

जब खगेंद्र हुए थे पैदा हथेली में फिट हो जाते थे 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, उनके पिता रूप बहादुर ने कहा था कि जब खगेंद्र पैदा हुआ, तो वह इतना छोटा था कि वह हथेली में फिट हो सकता था। यह बहुत कठिन था क्योंकि वह इतना छोटा था। दुनिया के सबसे छोटे आदमी के रूप में खगेंद्र ने 27 साल के अपने जीवन में एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा की और यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में टेलीविजन में उनके शो दिखाए गए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रधान संपादक क्रेग ग्लेनडे ने कहा कि हम नेपाल से यह खबर सुनकर बहुत दुखी हैं कि खगेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। बताया कि जीवन तब और चुनौतीपूर्ण हो जाता है, जब आपका वजह सिर्फ 6 किलोग्राम हो और आप औसत व्यक्ति के लिए बनाई गई दुनिया में फिट नहीं होते हैं। मगर, खगेंद्र ने निश्चित रूप से अपने छोटे आकार की वजह से अपनी जिंदगी को रुकने नहीं दिया। वह नेपाल के पर्यटन अभियान का एक आधिकारिक चेहरा बन गए थे, जिसने उन्हें एक ऐसे देश के सबसे छोटे आदमी के रूप में चित्रित किया, जो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के घर में रहते थे।

Back to top button