Big NewsDehradun

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर : बंशीधर भगत बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Breaking uttarakhand newsदेहरादून: उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। जी हां उत्तराखंड भाजपा संगठन को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने बंशीधर भगत को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। केंद्रीय नेतृत्व की सहमति पर पर्यवेक्षक अर्जुनराम मेधवाल ने इसकी घोषणा की। वहीं भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है।

बंशीधर भगत का नाम चल रहा था सबसे आगे, थे सबसे मजबूत दावेदार

बता दें कि सभी दावेदारों में बंशीधर भगत का नाम सबसे आगे चल रहा था. इसका मुख्य कारण यह रहा कि वह संतुलन के हर पैमाने पर फिट बैठे। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की तरह वह कुमाऊं मंडल का प्रतिनिधित्व पार्टी में कर रहे हैं और साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की तरह ब्राह्मण भी हैं।यह तो पहले से ही तय था कि प्रदेश अध्यक्ष पद कुमाऊं मंडल की झोली में जाएगा। क्योंकि नैनीताल जिले की मैदानी भूगोल वाली कालाढूंगी सीट से विधायक हैं और इस तरह मैदानी क्षेत्र की नुमाइंदगी भी उनके जरिये बखूबी हो रही है। इसके अलावा पार्टी में वरिष्ठता के आधार पर भी बंशीधर मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, यही वजह रही कि पार्टी में सबकी सहमति से बंशीधर भगत के नाम पर मुहर लगाई गई।

Breaking uttarakhand newsदौड़ में ये-ये दिग्गज थे शामिल

बता दें कि दावेदारों की दौड़ में बंशीधर भगत के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक पुष्कर सिंह धामी व नवीन चंद्र दुम्का, पूर्व प्रदेश मंत्री कैलाश पंत, सुरेश जोशी भी शामिल थे।जिसके बाद बंशीधर भगत को प्रबल दावेदार मानते हुए उन्हें उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंपी गई। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत, सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह सहित कई भाजपा के दिग्गज और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button