किच्छा :उत्तराचंल सांस्कृतिक समिति के द्वारा इंदिरा गांधी खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उत्तरायणी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विधायक राजेश शुक्ला एवं पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने दीप जला कर किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारम्पारिक पोशाक पहन कर कुमाउनी गीत संगीत पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला एवं पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा भी कुमाउनी संगीत पर थिरकने को मजबूर हो गये। कार्यक्रम का शुरुआत गणेश वंदना से की गई। स्थानीय कलाकारों ने तैरो लंहगों के भ्यालौ छाजी रे, हम छू उत्तराखंडी गाने पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी दर्शकों को कुमाउनी संस्कृति से जोड़ने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक बेला में उमड़ी दर्शकों की भीड़ ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिये जमकर तालियां बजाई। कलाकरों ने संदेशे आते है, हमे तड़फाते है एवं है अमन की पहचान आदि राष्ट्र भक्तिगीतो पर अपनी प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। छोटी छोटी बालिकाओं ने नाटिका के माध्यम से बेटी बचाओं का संदेश देकर सभी को भाव भिवोर कर दिया।
इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मकर सक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इसलिए इसे पूरे देश में अलग- अलग नामों से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह उत्तराखंड में घुगुति, पंजाबी में लोहडी एवं पूर्वांचल में खिचड़ी के रूप में मनाया जाता है। हमे अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के लिए इस तरह के सांस्कृतिक मंचों आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह ऐरी ने किया। इस कार्यक्रम महिला संगठन चुटकी देवरिया की महिलाओं ने कार्यक्रम मे प्रस्तुति देने वाली महिलाओं में हेमा त्रिपाठी, हेमा सुयाल, कुसुम पंथ, ममता पांडे, लता कांडपाल, दाया बिष्ट, हिमानी पंत, आदि लोग मौजूद थे।