highlightNational

जम्मू-कश्मीर में आफत बना बर्फीला तूफ़ान, चपेट में आये पांच जवान

breaking uttrakhand newsजम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के मचैल सेक्टर में रिंगबाला इलाके में बर्फीला तूफान आया, जिसमें 45 राष्ट्रीय रायफल के पांच जवान चपेट में आ गए। सेना ने बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चार जवानों को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि एक जवान की खोज जारी है।

बारामुला, बांदीपोरा और गांदबरबल में हिमस्खलन में कई मकान दब गए हैं, जबकि भूस्खलन की चपेट में आकर रामबन में एक युवक की मौत हो गई। रियासी के खरोड़ी करूर इलाके में भूस्खलन की चपेट से एक वैन नदीं में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं भूस्खलन के चलते प्रदेश में सौ से अधिक संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।

रामबन से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर खूनी नाला इलाके में गिरे पत्थरों की चपेट में आकर नाले में गिर गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नाले से शव निकाला। मृतक की पहचान मौलाना खलील अहमद सोहिल निवासी सरबदनी रामसू के तौर पर हुई है।

Back to top button