highlightPithoragarh

पिथौरागढ़ में रात को कौन उड़ा रहा हेलीकाॅप्टर, हैरत में हैं लोग

breaking uttrakhand newsपिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में पहले उत्तराखंड की सीमा से लगे नेपाल और भारतीय सीमा में नेपाल का हेलीकाॅप्टर घुस आया था। अब शुक्रवार की रात की एक और ऐसी घटना से लोग हैरान हैं। लेकिन, इस बार मामला और गंभीर है। हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ में पहले शाम के वक्त मंडराता नजर आया और फिर बाद में रात होने पर भी फिर से आसमान में मंडराता नजर आया।

हेलीकॉप्टर को रात को उड़ता देख लोग हैरान है कि आखिर पिछले दो दिनों में इस तरह से हेलीकाॅप्टर क्यों उड़ान भर रहे हैं। हेलीकॉप्टर के रात में उड़ान भरने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि इससे पूर्व भी पिथौरागढ़ में कई बार हेलीकॉप्टर रात को भी उड़ते नजर आए हैं। इसे सेना के अभ्यास के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसको लेकर पुलिस को खूफिया विभाग के लोग भी कुछ नहीं बता रहे हैं। जांच की बात कहकर लोगों को बहलाया जा रहा है।

Back to top button