highlightUdham Singh Nagar

सिलेंडर और सब्जियां लेकर सडकों पर उतरी महिलाएं, जानें क्यों ?

breaking uttrakhand newsउधम सिंह नगर: देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांजिट कैंप गोल मढैया में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाथों में सब्जी और गैस सिलिंडर लेकर आक्रोश जताया। साथ ही केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।
ट्रांजिट कैंप की कई महिलाएं गोल मढैया पहुंची। यहां उन्होंने बढ़ते सब्जी के दाम, अनाज, चिकित्सा, रसोई गैस सिलिंडर और रेलवे टिकट पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि ट्रांजिट कैंप की मुख्य सड़क पिछले तीन सालों से क्षतिग्रस्त है लेकिन स्थानीय विधायक आज तक इस सड़क की मरम्मत नहीं करा पाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा आने वाले चुनाव में जनता भाजपा सरकार को कुर्सी से बेदखल करेगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Back to top button