
चंपावत: नेपाल के रास्ते आतंकियों के भारत में घुसने की सूचना से अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस को सतकर्् किया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया और पुलिस जवानों को पैनी नजर रखने के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नेपाल के रास्ते जैश आतंकियों के भारत में घुसने की आशंका है। केंद्रीय खूफिया एजेंसियों ने इसकी सूचना दी है। इसके चलते चंपावत में भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा का लिया जायजा और को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने खूफिया एजेंसियों को भी सकर्त रहने को कहा गया है।