उत्तराखंड के एक बीजेपी विधायक ने एक नया खुलासा कर दिया है। ये खुलासा उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर किया। ये विधायक हैं महेंद्र भट्ट। महेंद्र भट्ट ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री अजीत पॉवर होंगे। हालांकि लगता है कि लिखने की जल्दबाजी में उन्होंने पवार को पॉवर लिख दिया, वो लिखना अजीत पवार ही चाह रहे थे।
महेंद्र भट्ट बीजेपी के विधायक हैं, पुराने नेता हैं और संघ में अच्छी पकड़ रखते हैं। ऐसे में महेंद्र भट्ट का अपनी फेसबुक वॉल पर ये लिखना बेहद अहम हो जाता है। महेंद्र भट्ट ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका खुलासा कर एक नई बहस का आगाज कर दिया है। क्या महेंद्र भट्ट को कहीं से इस तरह के संकेत मिले हैं? क्या महेंद्र भट्ट के मुताबिक अभी महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे में कई दिलचस्प दृश्य बाकी हैं? ये तमाम सवाल हैं जो महेंद्र भट्ट की फेसबुक पोस्ट से खड़े होते हैं।
वहीं महेंद्र भट्ट की इस फेसबुक पोस्ट के बाद लोगों ने उनसे सोशल मीडिया पर ही सवाल जवाब भी शुरु कर दिया।
हालांकि कुछ देर बाद ही महेंद्र भट्ट ने इस पोस्ट को अपनी फेसबुक वॉल से हटा लिया लेकिन इसके पहले ही लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट ले लिए थे।