Big NewsDehradun

बड़ी खबर: खनन माफिया ने सिपाही पर चढ़ाई ट्रैक्टर ट्रॉली, छाती की पसलियां टूटी

breaking uttrakhand newsविकासनगर: खनन माफिया और अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं। माफिया पुलिस से डरने के बजाय उन पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला विकासनगर में सामने आया है। जहां सिपाही पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ा दी, जिससे उसकी छाती की पसलियां और जोड़ा टूट गया है।

मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी गांव का है। जहां आज सुबह करीब 5रू00 बजे खनन माफियाओं ने सिपाही मनोज कुमार की छाती पर ट्रैक्टर के टायर का अगला पहिया चढ़ा दिया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक फरार हो गया। सिपाही को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत हालत खतरे से बाहर बताई है।

Back to top button