किच्छा: किच्छा में एक युवक के कमरे से गोली चलने का आवाज सुनाई दी। परिजनों ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पाॅवर हाउस कालोनी निवासी मुकेश ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 35 साल का मुकेश मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसने आज सुबह खुद को कमरे में बंद कर लिया था। इससे पहले कि परिजनों को कुछ समझ आता, मुकेश ने खुद को गोली से उड़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुकेश ने बेहद ही खतरनाक ढंग से 315 बोर के तमंचे को अपनी कनपटी से सटाकर गोली से उड़ा दिया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव कब्जे में लिया और परिजनों से मामले की जानकारी जुटाई।