हरिद्वार: हरिद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बेहद खस्ता हो चली है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर प्रेम नगर की है। यहां लंबे समय से फ्लाईओवर का काम चल रहा है। जिसके चलते सड़कों पर बड़े-बड़ी गड्ढे हो रखे हैं।
इनमें गिर कर हादसे भी हो चुके हैं। बारिश होने के ये काफी खतरनाक हो जाते हैं। पता ही नहीं चलता की सड़क है या फिर तालाब। फ्लाईओवर के पास बने गड्ढों का भैंस अच्छा उपयोग कर रही हैं। यही हाल मार्ग के दूसरे हिस्सों का भी है। बावजूद कोई सुध लेने को तैयार नहीं हैं।