देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नया गांव में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। विनोद नाम के सख्श की बेटी बीमार थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 5 साल की मासूम खुशबू के शव को परिजनों ने दफना दिया। पुलिस को बच्ची की मौत पर संदेह हुआ तो, पुलिस ने दफनाए हुए शव को निकलवा लिया और पीएम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बच्ची की तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए थे। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने बच्ची के शव को शव को दफना दिया। इस दौरान रात को पुलिस को किसी अज्ञात ने पुलिस को बच्ची की मौत के बारे में कुछ ऐसी जानकारी दी कि पुलिस देर रात को ही उसके घर पहुंच गई।
पुलिस जांच में जुट गई, पहले पुलिस ने गांव में पहुंचकर पूछताछ की फिर दफनाए गए शव को निकल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची को मारा गया था। आरोप उसके पिता पर लगाया गया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने शव को कब्र से बाहर निकलवाया।