Dehradun NewsBig News

सावधान! ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए 90 लाख की ठगी, आरोपी ऐसे बनाते थे शिकार

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के नाम पर 90 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को विदेशी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे.

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कैसे करते थे ठगी

आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़ते थे. जिसके बाद तेजी से मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से अलग-अलग बैंक खतों में पैसे जमा करवाते थे. आरोपी फर्जी ऐप पर निवेश की गई राशि को मुनाफे के साथ दिखाते थे. जिससे पीड़ित अधिक पैसे निवेश कर देते थे. इस तरीके से आरोपियों ने लगभग 90 लाख रुपए की ठगी की.

राजस्थान के रहने वाले हैं दोनो आरोपी

एसटीएफ की टीम ने आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान संतोष कुमार मीणा पुत्र शिवराम मीणा निवासी राजस्थान और नीरज कुमार मीणा पुत्र लाखन लाल मीणा निवासी राजस्थान के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 4 चेक बुक, 2 डेबिट कार्ड, 1 पासबुक, 2 आधारकार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें