Big NewsNational

बड़ी खबर : 9 साल की मासूम की रेप के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

breaking uttrakhand newsमैनपुरी: गांव निवासी एक राज मिस्त्री की नौ साल की मासूम सोमवार की शाम घर के बाहर खेलने के लिए गई थी। लेकिन इसके बाद बच्ची घर वापस नहीं लौटी। बच्ची जब काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई, तलाश शुरू हुई सभी रिश्तेदार और जान पहचान के लोगों से मालूमात की गई लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

होली के दिन बच्ची की लाश गांव स्थित एक विद्यालय के पीछे झाड़ियों के पास पड़ी मिली। बच्ची के साथ दुष्कर्म की संभावना जताई जा रही है। सूचना पर एसपी, एएसपी सहित पुलिस बल पहुंच गया। बच्ची का शव पोसमोर्टेम को भेजा गया है।

परिजनों ने नगला मुगरिया निवासी मनोज जाटव पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। बताया की आरोपी गांव में स्कूल की दीवार निर्माण में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। कल से वह भी गायब है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Back to top button