Uttarakhand Weather News
उत्तराखंड में आज खतरनाक रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मार्च के पहले हफ्ते के बाद से ही मौसम का मिजाज ख़राब चल रहा है। वैज्ञानिकों की माने तो 9 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम खरब ही रहने वाला है।
उत्तराखंड में 9 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 9 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि 3000 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होगी।
13 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता ( Western Disturbances active) के चलते 13 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। अगले एक से दो दिन में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।