हिमाचल: लोग रिकार्ड बनाने के लिए कई तरह के कारनामे कर डालते हैं। किसी का कुछ शौक होता है, तो किसी का कुछ। ऐसे ही एक सख्श हैं हिमाचल के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बृज लाल अत्री। उन्होंने गेंदे के एक पौधे पर एक साथ 865 फूल उगा दिये, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। उन्होंने रिकार्ड नैनीताल के मुक्तेश्वर में बनाया गया था।
सोलन के खुंभ अनुसंधान केंद्र चंबाघाट के वैज्ञानिक डॉ. बृज लाल अत्री का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। उन्होंने चार साल पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। जिसके लिए उनको एक दिन पहले ही दिन लिम्का बुक की तरफ से प्रमाणपत्र मिला। डॉ. अत्री ने 2015 में यह कारनामा किया था। इसके वीडियो और फोटो उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजे थे।
डॉ. अत्री इसके लिए कई बार लिम्का बुक के आफीशियल को मेल और लेटर लिखे, जिसके बाद उनका यह रिकार्ड लिम्का बुक में दर्ज हो सका। उन्होंने मुक्तेश्वर नैनीताल में यह गेंदे का फूल उगाया था। इस पौधे में 865 फूल खिले, जो एक रिकॉर्ड था।