Trending

85 लाख के Momos? शातिरों ने ऐसे फंसाकर किशोर से गहने किए साफ

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर एक किशोर को मोमो के लिए लाखों की कीमत चुकानी पड़ी। मोमो खिलाने केलिए उससे करीब 85 लाख के जेवरात ले लिए गए। दरअसल तीन युवकों ने किशोर को बहलाया फुसलाया। मोमो खिलाने के बहाने उससे 85 लाख रुपये कीमत के जेवरात ले लिए। फिलहाल पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस भी आरोपी युवकों की तलाश में लग गई है।

85 लाख के Momos? शातिरों ने ऐसे फंसाकर गहने किए साफ

दरअसल वाराणसी के मंदिर में पुजारी शिकायतकर्ता विमलेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि पास के देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहा पर मोमो का ठेला लगाने वाले युवक उनके गहने लेकर फरार है। मामला तब सामने आया जब किशोर की बहन ने अपने गहने मांगे। जब अलमारी खोली गई तो सारे गहने गायब थे। जिसपर सातवीं कक्षा के छात्र ने बताया कि उसने सारे गहने मोमों के बदले युवक को दे दिए।

पहले दोस्ती, फिर ठगा

शिकायत में बताया गया कि युवकों ने पहले उनके बेटे से दोस्ती की। जिसके बाद वो उसे नियमित रूप से मोमो खिलाने लगे। धीरे-धीरे समय के सात उन्होंन किशोर को इतना प्रभावित किया कि उसने अपनी घर की अलमारी से ही परिवार के गहने निकालकर युवक को दे दिए। बच्चे को ये समझ नहीं आया कि वो गहने कितने कीमती हैं। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें