रूद्रप्रयाग- नीचे मंदाकिनी नदी अपने वेग और उफान के साथ बह रही थी और नदी के ऊपर आठ लोगों की सांसे अटकी हुई थी। जी हां यकीन मानिये ये खबर है अगस्त्यमुनि के विजयनगर की जहां बुधवार सुबह मंदाकिनी नदी को आर-पार कराने वाली ट्रालियों के तार पर खराबी आ गई और उनमे सवार मुसाफिर नदी के बीचों-बीच हवा मे फंस गये। करीब दो घंटे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सवार लोगों की जान बचाई।
बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिये एक ट्राली मे 4 लोग थे जिनमें 3 स्कूली बच्चे थे और दूसरी ट्राली मे 3 शिक्षिकाएं। एक ट्राली विजयनगर की ओर आ रही था और दूसरी विजयनगर से जा रही थी। लेकिन जैसे ही दोनों ट्रालियां नदी के बीच पहुंची अचानक से रूक गई। शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने सुना। पुलिस को खबर दी और मददगार नदी के दोनों छोरों पर जमा होने लगे। अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी देवेद्र रावत और एस आई महेश रावत फोर्स के साथ पहुंचे। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 8 सवारों को सुरक्षित निकाला गया।
–