Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में तेवर दिखाएगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान से आग बरसेगी. मौसम विभाग की माने तो 10 जून तक प्रदेश में पारा चढ़ने के आसार हैं.

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी था. लेकिन अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 8 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्म हवाएं चलेगी. 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि 11 जून के बाद एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग की माने तो चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी.

आपके जिले में कैसा रहेगा तापमान ?

तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं नैनीताल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसे अलावा उत्तरकाशी जिले का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें