Uttarakhand Weather NewsBig News
उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में भी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। वैज्ञानिकों ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand Weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल यानी आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी हो सकती है। इन जिलों के लिए वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
10 अप्रैल तक नहीं है बारिश से राहत
मौसम विभाग की माने तो 10 अप्रैल तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। 9 अप्रैल को उत्तराखंड के अधिकांश पहाड़ी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 3300 मीटर और इससे ऊंचाई पर बर्फ़बारी होगी। इसके अलावा 10 अप्रैल को बारिश का दायरा कुछ हद तक सिमटेगा।