Dehradun News
77वां गणतंत्र दिवस: CM ने भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण, बोले संविधान को सर्वोपरि मानकर काम करती है BJP

उत्तराखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम धामी ने किया भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा देश और संविधान को सर्वोपरि मानकर काम करती आई है। देशवासियों का संविधान पर अटूट विश्वास है।