Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को दी ये सलाह

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों ने दो जिलों के लिए बारिश के साथ-साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. साथ ही आमजनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 7 मई को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में बारिश की संभावना है. जबकि पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं. जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विशेषकर उत्तरकाशी ओर रुद्रप्रयाग जिले में तेज दौर की बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है.

चारधाम यात्रियों को दी ये सलाह

बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है. ऐसे में चारधाम यात्रियों को मौसम का अपडेट देख कर यात्रा का प्लान बनाने को कहा है. साथ ही यात्रियों को गर्म कपड़े और जरूरत की सामग्री अपने साथ रखने की सलाह दी है. साथ ही आमजनमनास से गाड़-गदेरों के आसपास खड़े न होने की हिदायत दी है. बता दे मौसम विभाग के अनुसार 12 मई तक प्रदेश में मौसम बगड़ा रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें