Big NewshighlightNational

भाजपा विधायक सुरेन्द्र जीना का निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा को आज बड़ा झटका लगा। भाजपा ने एक होनहार और सरल स्वाभाव के उज्जवल नेता को खो दिया जो जनता की आवाज और समस्याओं को को बखूबी सरकार तक पहुंचाते थे। बता दें कि सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था. दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में उनका कोरोना वायरस का इलाज किया जा रहा था. हालांकि इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया.  वहीं आज दिल्ली के निगमबोध घाट में विधायक का अंतिम संस्कार किया गया।

सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे. वहीं कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था. उनकी पत्नी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था. वहीं अब कोरोना के कारण 50 वर्ष की उम्र में सुरेंद्र सिंह जीना ने भी दम तोड़ दिया.

बता दें कि सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय नेता थे. सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक के रूप में चुने गए थे. अपने क्षेत्र में उनका काफी दबदबा देखा जाता था.

Back to top button