Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश रेड अलर्ट, पढ़ लें ताजा अपडेट

उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए आज भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से सावधानी रहने की अपील की है।

IMD ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 7 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर और चम्पावत जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में बारिश का कहर : 7 अगस्त को इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

भूस्खलन के कारण कई जगहों पर रास्ते बंद

बता दें बीते कुछ दिनों से पर्वतीय इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। भूस्खलन के कारण कई जगहों पर रास्ते बंद है। साथ ही चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। बता दें ख़राब मौसम के चलते दो दिन के लिए केदारनाथ यात्रा पर भी ब्रेक लगा हुआ है। प्रशासन की ओर से लगातार तीर्थयात्रियों से सुरक्षित जगहों पर ठहरने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज भी उत्तरकाशी में अवकाश घोषित किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें