उत्तराखंड में 7 अप्रैल को होगी भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में भी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में 7 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather Update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 7 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में गर्जना के साथ-साथ 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।
8 अप्रैल को भी बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 8 अप्रैल (8 april uttarakhand weather update) को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में ही बारिश होगी। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। वैज्ञानिकों ने 8 अप्रैल के लिए इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।