Big NewsUttarakhand Weather News

देहरादून समेत इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, यहां पढ़ें अपडेट

उत्तराखंड में रूक-रूककर बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 6 अगस्त के लिए उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिला शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 318 सड़कें बंद

बता दें उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश राहत नहीं मिलेगी। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा है। लैंडस्लाइड के चलते वर्तमान में 318 सड़कें बंद हैं। जिन्हें खोलने का काम जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें