Big NewsUttarakhand Weather News

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, IMD ने आठ जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

IMD ने आठ जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 6 अक्टूबर को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट किया है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की माने तो उक्त जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। वैज्ञानिकों ने सात अक्तूबर तक उत्तराखंड के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैकिंग के दौरान अचानक बिगड़ी ट्रैकर की तबियत, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें