Uttarakhand Weather NewsBig News

सावधान! उत्तराखंड में 6 मई को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मई के महीने से गर्मी गायब है। पहाड़ों से लेकर राजधानी देहरादून में भी बारिश और तेज आंधी-तूफ़ान का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की माने तो 6 मई को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज खराब ही रहेगा।

उत्तराखंड में 6 मई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 6 मई यानी आज राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चम्पावत जिले में तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भी भूस्खलन की संभावना है। इन जिलों के लिए वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ी और ऊंचे क्षेत्रों में इन दिनों बारिश और बर्फबारी के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में यात्रियों को अनचाही यात्रा से बचने की अपील की है। बता दें पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी और देहरादून में हो रही बारिश के चलते प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री कम हो गया है। रात के समय लोग कंभल ओढ़ने के लिए मजबूर हैं। वैज्ञानिकों की माने तो इस सप्ताह के आखिर तक हालात ऐसे ही बने रह सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें