Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के पांच जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें से चारधाम वाले जिले भी शामिल हैं. ऐसे में मौसम (Uttarakhand Weather Update) विभाग ने पहाड़ों में आवाजाही करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी की सलाह दी है.

उत्तराखंड के पांच जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 6 मई को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कई जगह बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. बता दें इन जिलों में तीन जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले वह हैं जिनमें चारधाम यात्रा संचालित होती है.

11 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 11 मई तक राज्य में बारिश होने के आसार हैं. उत्तरकाशी जिले के लिए 7 और 8 मई को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें