Big NewsUttarakhand Weather News

चारधाम यात्री ध्यान दें : मौसम विभाग ने जारी की उत्तराखंड के इन जिलों के लिए चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए अकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में चारधाम यात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा का प्लान करने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वनुमान के अनुसार पांच मई को चारधाम वाले सभी जिले यानी रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ अकाशीय  बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.

7 मई को भी बिगड़ा रहेगा मौसम 

मौसम वैज्ञानिकों ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ों पर आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बारतने की अपील की है. साथ ही मौसम का अपडेट देख कर ही चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है. मौसम विभाग की माने तो 6 और 7 मई को भी उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें