Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 5 जून को देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 7 से 10 जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा. फिलहाल बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें