Uttarakhand Weather NewsBig News

5 जून को देहरादून समेत कई जिलों में खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 5 जून के लिए भी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है ।

5 जून को देहरादून समेत कई जिलों में खराब रहेगा मौसम (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 5 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत ओर नैनीताल जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में अंधी और आकाशीय बिजली गिरने के घटनाएं हो सकती है। जिसे देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यात्रियों से की सतर्कता बरतने की अपील

मौसम विभाग की माने तो शेष जिलों में गरज-चमक के साथ ही हल्की बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वहां जाने वाले यात्रियों से सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और ऊंची जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें