Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में 5 अप्रैल को खराब रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में 5 अप्रैल को क्रैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 5 अप्रैल को चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेगी।

8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में 8 अप्रैल तक मौसम का मिजाज खराब ही रहने वाला है। IMD ने 5 अप्रैल को प्रदेश के सभी पहाड़ी जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 6 अप्रैल को बारिश का पैटर्न कुछ हद तक बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों मेक कुछ स्थानों पर बारिश होगी। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें