Dehradun NewsHighlight

देहरादून IT Park और सिडकुल में 4000 करोड़ की जमीन आवंटन में घोटाले के आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग

देहरादून में सिडकुल और आईटी पार्क क्षेत्र में सरकारी भूमि आवंटन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने दावा किया है कि लगभग 98.5 एकड़ सरकारी भूमि के आवंटन में भारी अनियमितताएं हुई हैं। आरोप है कि इस भूमि का वास्तविक बाजार मूल्य करीब 4000 करोड़ रुपये तक है, लेकिन आवंटन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हेराफेरी कराई गई है।

IT Park और सिडकुल में 4000 करोड़ की जमीन आवंटन में घोटाले के आरोप

अभिनव थापर के अनुसार, जिस जमीन को औद्योगिक विकास और आईटी सेक्टर को मजबूत करने के नाम पर आवंटित किया गया था, वह कथित रूप से मनमाने तरीके से निजी हितों को फायदा पहुंचाने के लिए बांटी गई। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन में पारदर्शिता, मूल्यांकन और नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है।

थापर ने की सरकार से जाँच की मांग

थापर ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही, थापर का कहना है कि यदि मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, तो और भी कई बड़े नाम और अधिकारी इसमें शामिल पाए जा सकते हैं। जल्द ही इस मामले में न्यायालय और एंटी-करप्शन एजेंसियों से हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें