Uttarakhand

धामी सरकार के 4 साल पूरे: CM ने जताया जनता का आभार, बोले आपका भरोसा सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरा होने पर जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने जनता को दिए संदेश में कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार जिनका अटूट विश्वास हमें अथक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है।

4 साल पूरा होने पर CM ने जताया जनता का आभार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। राज्य की विकास यात्रा में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिला है। केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने विकास यात्रा को गति दी है।

हर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने जन कल्याण सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करते हुए हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है और आगे भी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता का यही स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद भविष्य में भी मिलता रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें