देहरादून: आज से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। सदस्ता अभियान शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत प्रदेश के नौ हजार सक्रिय सदस्यों की सक्रिय सदस्यता समाप्त हो गई है, जिनमें पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी भी शामिल हैं।
दरअसल, पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए सभी को 50-50 सदस्य बनाने होते हैं, जिसकी एक मियाद होती है। अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अजय भट्ट और उन सभी नेताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए फिर से 50-50 सदस्य और जोड़ने होंगे। प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल का कहना है कि सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। उसके बाद सक्रिय सदस्य के लिए छटनी की जाएगी।