Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 4 मई को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, जरूर पढ़ लें ताजा अपडेट


Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 4 मई यानी आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 4 मई को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather News)

उत्तराखंड में 4 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही जनजीवन भी प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

7 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

बता दें उत्तराखंड में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो 7 मई तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा ही रहेगा। वही आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में आज अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नैनीताल और मसूरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री और न्यूनतम 10 से 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें