उत्तराखंड में होली पर कैसा रहेगा मौसम, अपडेट देख कर करें तैयारी

Uttarakhand Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मार्च के शुरू होते ही उत्तराखंड के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। कल होली है। ऐसे में आप लोगों के मन में भी ये सवाल होगा की होली पर मौसम कैसा रहेगा?
उत्तराखंड में होली पर कैसा रहेगा मौसम? 4 march uttarakhand weather update
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 4 मार्च को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। होली पर मौसम साफ रहने से लोग त्योहार को पूरी तरह से एन्जॉय कर सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस तरह की गर्मी की मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न है। जबकि जनवरी-फरवरी में बारिश न होने की वजह से भी तापमान में और इजाफा देखने को मिल रहा है।
गर्मी अभी से दिखाने लगी तेवर
जानकारों का मानना है कि इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा। देहरादून की मौसम की बात करें तो सुबह से मौसम साफ है, सुबह से ही धूप खिली हुई है। इस बार गर्मी भी अपने तेवर जल्दी दिखा रही है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च में इसी तरह का ही मौसम रहेगा।
छह मार्च तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सात मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम शुष्क रहने से सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।