International News

Colombia में भूस्खलन होने से 34 लोगों की मौत, भरभराकर कर वाहनों की कतार में गिरा पहाड़

दक्षिण अमेरिकी देश Colombia में भूस्खलन होने से 34 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। भूस्खलन कोलंबिया के पहाड़ी इलाके में हुआ, जब कुदिबो और मेडेलिन शहरों को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर भरभराकर मिट्टी का पहाड़ गिर गया। घटना शुक्रवार की है। कोलंबिया के नेशनल डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने शुरुआत में बयान जारी कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन फिलहाल मृतकों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है।

मृतकों में 17 शवों की हुई पहचान

भूस्खलन में कई लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में से 17 शवों की पहचान हो चुकी है। कुछ लोगों की शिनाख्त की जा रही है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं लेकिन उनकी संख्या का खुलासा नहीं हुआ है। अभी तक भूस्खलन की वजह का पता नहीं चला है लेकिन हादसे वाली जगह हाल ही में भारी बारिश हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ होगा।वहां अभी भी बारिश हो रही है जिस कारण बचाव कार्य में परेशानी हो रही है।

Colombia के राष्ट्रपति ने जताया दुख

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्ताव पेत्रो ने घटना पर दुख जताया है और इसे त्रासदी करार दिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर वाहनों का काफिला मौजूद है, लेकिन अचानक से पूरा पहाड़ भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में कई गाड़िया दब गई और बड़ी संख्या में जान चली गई।  

Back to top button