देहरादून: उत्तराखंड में देशभर में लगे पूर्ण लॉकडाउन के दौरान 335 लोगों को गिरफ्तार किया गया। राज्यभर में 51 एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश भर में शहर से लेकर गांव तक लॉकडाउन का बड़ा असर देखने को मिला। हालांकि कुछ जगहों पर पुलिस को उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती भी बरतनी पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देर शाम को देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि हर किसी को लॉकडाउन का पालन करना होगा। कोई भी अपने घरों से बाहर ना निकले। राज्य सरकारों को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए थे। निर्देशों को देखते हुए आज पुलिस ने भी कड़े तेवर दिखाए। कई जगहों पर लोगों को पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी, जबकि कई जगहों पर पुलिस ने लोगों को अलग-अलग तरह से सजाएं दी।