Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में बड़ा हादसा, 33 हजार KVA की लाइन टूटकर घर से टकराई, मची चीख-पुकार

हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में रविवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया। कस्बे में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर एक घर से टकरा गई। इस दौरान मौके पर लोगों की चीख-पुकार निकल आई।

33 हजार की लाइन टूटकर घर से टकराई

मिली जानकारी के अनुसार इशरत नाम के व्यक्ति के घर से अचानक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर टकरा गई। देखते ही देखते घर की दीवारें, फ्रीज, एसी, पंखे और समरसेविल जैसे सभी उपकरण जलकर खाक हो गए। गनीमत ये रही कि कोई शख्स इसकी चपेट में नहीं आया।

बड़ा हादसा होने से टला

हादसे के दौरान घर पर एक महिला मौजूद थी। महिला ने बताया कि हादसे के वक्त परिवार के लोग तख्त और बेड पर बैठे थे, वरना आज घर में कोई भी जिंदा नहीं बचता। उन्होंने कहा कि करीब पांच मिनट तक कान बहरे हो गए और आंखों के सामने सिर्फ धुआं ही धुआं था, मानो आसमानी बिजली घर के भीतर गिर गई हो।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें