Dehradun NewsHighlight

पुलिस के हाथ चढ़े नशा तस्कर: 300 ग्राम स्मैक बरामद, पहाड़ों में बेचने का था प्लान

देहरादून पुलिस ने कलसी से दो स्मैक तस्करों की गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 300 ग्राम स्मैक के बरामद हुई है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी बरामद स्मैक को पहाड़ों में बेचने के लिए जा रहे थे।

कालसी से गिरफ्तार हुए दो नशा तस्कर

पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर देर रात कालसी पुलिस की और से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान कोटी रोड, कालसी से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस चेकिंग देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही रोक लिया।

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मोनू (27) और हिमांशु (18) पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश बताया। दोनों ही युवक कानपुर देहात के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया।

पहाड़ों में बेचने का था प्लान

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह स्मैक वे मध्य प्रदेश से बंटी नाम के व्यक्ति से लेकर आए थे और इसे कालसी के रास्ते पहाड़ी जिलों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य संलिप्त नशा तस्करों की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें