Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के चार जिलों में बरसेंगे झमाझम मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चार जिलों में लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई को राजधानी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त

बीते मंगलवार को सुबह से ही राजधानी देहरादून में बारिश का दौर शुरू हो गया था। जिसते चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कों पर जल भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी तक घुस गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें