Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी.

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 30 अप्रैल को पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में बारिश के आसार हैं. साथ ही तेज आंधी-तूफान चलने का भी अलर्ट है. वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में भी कहीं-कहीं 40 से 50 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1 मई यानी कल को पूरे उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें