दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे, सभासद समेत तीन घायल

उधमसिंह नगर जिले के जसपुर में दो पक्षों के बीच खुनी संघर्ष हो गया। जिसमें सभासद समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जसपुर में दो पक्षों के बीच हाथापाई
घटना जसपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआडाबरा की है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच मोटरसाइकिल को सड़क से निकालने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग हाथापाई पर उतर आए। देखते ही देखते घटना ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जिसमें स्थानीय सभासद भी घायल है।
क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात
घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने पीड़ित सभासद की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जल्द किया जाएगा आरोपियों को गिरफ्तार: SSP
मामले को लेकर उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि सात लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।