Uttarakhand Weather News

उत्तराखंड में 3 और 4 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मार्च के शुरू होते ही उत्तराखंड के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग की माने तो 3 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में 3 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? 3 march uttarakhand weather update

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 मार्च को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। होली पर मौसम साफ रहने से लोग त्योहार को पूरी तरह एन्जॉय करेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस तरह की गर्मी की मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न है। जबकि जनवरी-फरवरी में बारिश न होने की वजह से भी तापमान में और इजाफा देखने को मिल रहा है।

इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा

जानकारों का मानना है कि इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा। देहरादून की मौसम की बात करें तो सुबह से मौसम साफ है, सुबह से ही धूप खिली हुई है। इस बार गर्मी भी अपने तेवर जल्दी दिखा रही है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च में इसी तरह का ही मौसम रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें