UttarakhandBig News
पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी की BC Khanduri की अंतेष्टि, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
BC Khanduri के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
सरकारी कार्यालयों में आधे झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज
19 मई से 21 मई तक तीन दिवसीय राजकीय शोक पर सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: BC Khanduri के आवास पहुंचा उनका पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, कई दिग्गज नेता मौजूद