Udham Singh Nagar News

नशे पर बड़ा प्रहार: उधम सिंह नगर से बरामद हुई करोड़ों की स्मैक, एक तस्कर गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे पर बड़ा प्रहार किया है। किच्छा पुलिस ने STF और ANTF कुमाऊं यूनिट की संयुक्त टीम के साथ मिलकर 3 करोड़ 10 लाख की स्मैक बरामद की है। साथ ही अंतरजनपदीय नशा तस्कर सहनवाज को भी गिरफ्तार किया है।

नशे पर उधम सिंह नगर पुलिस का बड़ा प्रहार

उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर करारा वार किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों में कोतवाली किच्छा पुलिस और STF/ANTF कुमाऊं यूनिट की संयुक्त टीम ने कुमाऊं में नशे की बड़ी खेप पहुंचाने की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया।

3 करोड़ 10 लाख बताई जा रही स्मैक की अनुमानित कीमत

संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने कुमाऊं में सप्लाई से पहले ही 1 किलो 33 ग्राम स्मैक बरामद की। इस मामले में अंतरजनपदीय शातिर नशा तस्कर सहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

3 crore smack

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर हो रहा काम: SSP

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तस्कर लंबे समय से कुमाऊं क्षेत्र में स्मैक की आपूर्ति की फिराक में था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है, जिसके आधार पर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उधम सिंह नगर पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: नैनीताल में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 62 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर अरेस्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें