उत्तराखंड में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अप्रैल की शुरुआत खराब मौसम के साथ हुई। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। आज यानी 3 अप्रैल को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
3 अप्रैल को भी उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 3 अप्रैल ( 3 april Uttarakhand Weather update) को देहरादून, चमोली, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, चंपावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
4 अप्रैल को ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में 8 अप्रैल तक मौसम का मिजाज खराब ही रहने वाला है। IMD ने 4 और 5 अप्रैल को प्रदेश के सभी पहाड़ी जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 6 अप्रैल को बारिश का पैटर्न कुछ हद तक बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों मेक कुछ स्थानों पर बारिश होगी। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है।