29 मार्च को उत्तराखंड के इन पहाड़ी जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, पढ़ लें मौसम का ताजा अपडेट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों पल-पल बदल रहा है। बता दें प्रदेश में 7 मार्च के बाद से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके चलते पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
29 मार्च को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 29 मार्च (29 march weather update) को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
तापमान पर डालें एक नजर
बता दें इन दिनों उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलते मौसम के चलते रोजाना ही तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तापमान पर नजर डालें तो आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक दर्ज किया गया।